Saturday, February 16, 2013

Gandhi statue

पटना में स्थापित की गई विश्व की सबसे ऊंची गांधी प्रतिमा

 पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के साथ शुक्रवार को एक नई उपलब्धि जुड़ गई। महात्मा गांधी की विश्व में अब तक की सबसे ऊंची प्रतिमा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वसंत पंचमी की सुबह अनावरण किया। गांधीवादी विचारक रजी अहमद ने बताया कि इस 40 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा का बेस 34 फीट है। इस हिसाब से पूरी प्रतिमा 74 फीट ऊंची है। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बापू की यह प्रतिमा बगैर किताब पढ़े लोगों को आजादी की लड़ाई की कहानी बताएगी। प्रतिमा आने वाली पीढि़यों को देश की आजादी में दी गई कुर्बानी की याद दिलाएगी।



0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home