Wednesday, December 19, 2012

नए साल की शुभकामनाएं ...............

नए साल का इंतज़ार , हैप्पी न्यू इयर ।

जिस तरह के हो

उसी तरह से देना चाहता हूं

मैं तुम्हें नए साल की शुभकामना

जितने तरीके से समझ सकते हो तुम

उतने तरीके से भी।।

... मैं तुम्हारे इरादों में शामिल हूं

और घटनाओं में भी, जिस तरह

शामिल हो गया नए साल का यह पहला दिन

तुम जो चाहो मांग लो मुझसे

और न चाहो मुझे तो कोई बात नहीं

और न मांगों तो भी कोई बात नहीं

डूबते जहाज पर तुन्हारे साथ

लाइफ जैकेट हूं मैं और आसमान में उड़ते

सपने की पहली उड़ान मैं हूं।

तुम बोलोगे हैप्पी न्यू ईयर

और मैं कहूंगा..यह भी कहने की क्या जरूरत है

जब शामिल हो तुम मेरी जिंदगी में

मुझे खुश करने के लिए

और मैं तुम्हारे हर दिन हर पल की बाजीगरी में

फिर भी तुम चाहो तो मेरे सभी दोस्तो तुम

कह सकते हो मुझसे कुछ भी मुबारकवाद में

पर मैं नए साल में तुम्हें महसूस करने का एकमात्र रिजोल्यूशन है मेरा...

मेरी तरफ से नए साल की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।।।।।।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home