स्वयं से करें प्रेम…
-.अगर आप चाहते हैं कि आपको लोग प्यार करे….
….तो पहले आप खुद को प्रेम करो और फिर बाद में दूसरो को….
….जी हाँ आप चौंकिए नहीं….
….आप हैरान होंगे कि आपको लोग पहले से ज्यादा प्यार कर रहे है…..
….सबसे पहले व्यक्ति आप हो…. जिसे आपको प्यार करना चाहिए….
….पहले आप अपने जीवन से प्यार करिए….
….हो सकता है कि हालात विपरीत हो….
….लेकिन फिर भी आप अपने आपको तो प्यार कर सकते है….
….क्योंकि यह जीवन आपका है….और अगर आप ही इसे प्यार नहीं करते तो कोई और आपको प्यार नहीं करेंगा….
….एक बार जब आप खुद से प्रेम करते हैं तो दुसरो के लिए भी प्रेम का जन्म होना शुरू हो जाता है….
….आप सिर्फ निश्चल प्रेम करे….
….दूसरों को प्रेम करना हमारे विचारों की तुलना में कहीं ज्यादा आसान है….
….हम बिना शर्त प्रेम करे…. किसी भी तरह की अपेक्षा नहीं रखे….
….यही प्रेम आपको परमानन्द के पथ पर ले जाएगा….
….तो पाठक गणों कृपया अपने आपको और दूसरो को प्रेम करो तथा दूसरो से प्रेम पाओ….
….और सदैव स्मरण रहे ईश्वर हमें सदैव प्रेम करते हैं….

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home